इंदौर. कोरोना वायरस से बचाव के लिए इंदौर में प्रशासन द्वारा कई प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं जिसमें एक साथ एक स्थान पर 20 से अधिक व्यक्तियों के जमा होने पर भी रोक लगाई गई है। लेकिन यह आदेश आस्था पर लागू होते दिखाई नहीं दे रहे हैं। गुरुवार को दशा माता पूजन पर शहर के अनेक मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। हालांकि कोरोना के प्रभाव के चलते कई सामाजीक और धार्मिक आयोजनों को निरस्त भी किया जा चुका है। साईं भक्तों ने 31 मार्च तक प्रभातफेरियां नहीं निकालने का फैसला किया है। वहीं बड़े जैन तीर्थ स्थलों में भी दर्शन बंद कर दिए गए है।
जानकारी के अनुसार दस दिवसीय दशा माता के व्रत-पूजन की पूर्णाहुति के मौके पर गुरुवार सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों के निकट पीपल की पूजा करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पहुंची। उन्होंने भक्तिभाव के साथ दशा माता की विधिविधान से पूजा की और भोग परोसा एवं बाद में वहीं धार्मिक कहानी भी सुनी